भिवानी: भिवानी PWD रेस्ट हाउस में विश्वविख्यात महान जादूगर सम्राट शंकर ने की पत्रकार वार्ता
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित विश्वविख्यात महान जादूगर सम्राट शंकर ने कहा कि जादू एक शुद्ध कला है। जादू शो को पूरा परिवार एक साथ बैठकर देख सकता है। यह जादू इंसान का मनोरंजन करने के साथ-साथ मानसिक परेशानी से बाहर निकालता है और अंधविश्वास को दूर करता है। स्वस्थ रहने के लिए खुश रहना जरूरी है, जिसके लिए जादू के शो कारगर साबित हो रहे हैं।