नवादा: जिला के सबसे बड़े अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं, पिता की गुहार- क्या बेटे की मौत के बाद होगा इलाज?
Nawada, Nawada | Jul 4, 2026 नवादा की सदर अस्पताल में अपने बेटे का इलाज कराने पहुंचे एक पिता उस समय काफी नाराज हो गए, जब डॉक्टर ने जांच के लिए अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। पिता का आरोप है कि बेटे की तबीयत काफी खराब है, लेकिन सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।