परसिया: नगर पालिका कर्मचारियों का ईपीएफ जमा नहीं, पूर्व विधायक ने सीएमओ से की बात
नगर पालिका परासिया के स्थाई और अस्थाई कर्मचारियेां की ईपीएफ की राशि उनके खाते में जमा नहीं हुई है। वहीं कर्मचारियों को उपादान की राशि भी नहीं मिली है। इन समस्याओं को लेकर परासिया के पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया मंगलवार को तीन बजे परासिया नगर पालिका पहंुचे। सीएमओं से इस संबंध में चर्चा कर समाधान की मांग की।