बक्सर: बक्सर में एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद का पहला प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- 'नीतीश का आभार, जनता देगी सेवा का मौका'
Buxar, Buxar | Apr 13, 2026 स्थानीय निकाय उपचुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशी घोषित होने के बाद कन्हैया प्रसाद पहली बार बक्सर पहुंचे। जहां अंबेसडर होटल में सोमवार को अपराह्न 4:00 बजे प्रेसवार्ता आयोजित की गई। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की। प्रेसवार्ता में निवर्तमान विधान पार्षद राधा चरण सेठ, एनडीए के नेता विंध्याचल कुशवाहा, राजकुमार शर्मा, बलराम कुशवाहा शामिल रहे।