उज्जैन शहर: कृषि उपज मंडी में मंडी शुल्क बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
कृषि उपज मंडी में मंडी शुल्क बढ़ाने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मंडी गेट से मंडी कार्यालय तक रैली निकाली और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपा। इसमें मंडी शुल्क 1% से बढ़ाकर 1.5% किए जाने का फैसला वापस लेने की मांग की गई।