बीना: ग्राम दुरुआ में कचरा प्लांट हटाने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन, मौके पर पहुंची पुलिस
Bina, Sagar | Jul 8, 2025 नगर पालिका बीना क्षेत्र का कचरा ग्राम दुरुआ में बने नगर पालिका के कचरा प्लांट में डंप किया जाता है। जिसको लेकर ग्राम दुरुआ के लोग काफी दिनों से हटाने की मांग कर रहे हैं। जिसको लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सुबह से कचरा प्लांट को हटाने की मांग को लेकर खुरई रोड ग्राम दुरुआ में प्रदर्शन किया और नगर पालिका से कचरा लेकर पहुंची कचरा गाड़ियों को रोक दिया।