बीना: ग्राम हासल खेड़ी में सोते समय 80 वर्षीय वृद्ध को सांप ने डंसा, गंभीर हालत में सागर ज़िला अस्पताल रेफर
Bina, Sagar | Jul 7, 2025 80 वर्षीय लच्छू पिता दोजे लाल आदिवासी निवासी ग्राम हासल खेड़ी जो घर में सो रहे थे। तभी सोते समय सुबह सांप ने डस लिया। वृद्ध को सोमवार सुबह करीब 8:00 बजे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना बिना थाने को दी है।