बीना: ग्राम लहरावदा हाई स्कूल में बारिश से जलभराव, मदद के लिए बुलानी पड़ी पुलिस
Bina, Sagar | Jul 7, 2025 क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते शासकीय हाई स्कूल प्रांगड़ में स्कूल के चारों ओर पानी भर गया। जिसे से स्कूल में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं स्टाफ फंस गया।सूचना मिलते ही भानगढ़ थानाप्रभारी सतेंद्र भदौरिया ,asi जगमोहन, प्रवीण भदोरिया, एवं योगी शर्मा मौके पर पहुंच गए। और ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर सभी को सुरक्षित निकाला गया।