कालका: कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने विधानसभा में कहा सरकार के सवा 9 साल में टूटी सड़कें, बिजली-पानी, रोजगार जैसी समस्याएं मिली
विधानसभा के बजट सत्र में बोलते हुए आज कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा की महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण में सुशासन से सेवा और खुशहाल किसान, युवा और रोजगार का जिक्र और आम जन का सरल जीवन दिखाया गया है। लेकिन कालका विधानसभा की जनता के लिए सरल जीवन न होकर हर मामले में परेशानियों भरा जीवन बिता रहे है।