कालका: रामबाग से शिवशक्ति खिला कालोनी रोड का पूर्व विधायक ने सर्वे किया और काम को जल्द से पूरा कराने के लिए अधिकारीयो को कहा
कालका विधानसभा से पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने आज रामबाग से शिवशक्ति खिला कालोनी रोड का पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सर्वे किया। इस अवसर पर काम को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने अधिकारियों को फोन के माध्यम से कहा गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश प्रदेश में भाजपा सरकार के द्वारा एक समान विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।