एत्मादपुर: नगला चंदन में गत्ता फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर हुआ राख
Etmadpur, Agra | Apr 10, 2026 आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नगला चंदन स्थित गत्ता फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलने से फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का तैयार माल और कच्चा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि हादसे के समय फैक्ट्री में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।