रायडीह: साइकिल दुर्घटना में दो मासूम घायल, महादेव नगर के पास सड़क हादसे में राशन डीलर भी हुए जख्मी
Raidih, Gumla | Jun 1, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो मासूम बच्चों समेत एक राशन डीलर घायल हो गए। सभी घायलों का सदर अस्पताल गुमला में उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुशांत कुमार (8 वर्ष) एवं अंकुश कुमार (8 वर्ष), दोनों छत्तीसगढ़ के डोलवीरा निवासी हैं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे दोनों बच्चे अपनी छोटी साइकिल से गांव में घूमने निकले थे।