कटनी नगर: शहर के चौपाटी रोड पर शराब की दुकान खुलने पर अंजुमन इस्लामिया ट्रस्ट कमेटी ने कलेक्टर और एसपी से शिकायत की
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला अस्पताल गेट के सामने चौपाटी मार्ग और मुड़वारा स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क साथ ही फूल मंडी के सामने शराब दुकान खोले जाने का विरोध अंजुमन इस्लामिया ट्रस्ट कमेटी के द्वारा किया गया और आज मंगलवार दोपहर 12:00 बजे कलेक्टर और एसपी कार्यालय पहुंच शिकायत की गई है और शराब दुकान हटाने की मांग की गई है।