फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम नयापुरा खंडेर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग हुए घायल
Fatehabad, Agra | Oct 19, 2025 फतेहाबाद के नयापुरा खंडेर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, राघव तोमर पुत्र महादेव सिंह तथा बुद्ध सिंह पुत्र श्यामवीर सिंह, दोनों निवासी खुडों थाना महुआ मुरैना आगरा से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। नयापुरा निवासी कमलेश पुत्र मानसिंह की बाइक से टक्कर हो गई। घटना में तीनो ही लोग जख्मी हो गए।