फतेहाबाद: फतेहाबाद के जनता इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति की शपथ ली, निकाली रैली
Fatehabad, Agra | Oct 18, 2025 शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई जनता इन्टर कॉलेज फतेहाबाद आगरा के स्वयंसेवकों द्वारा कस्बा फतेहाबाद में नशा मुक्ति अभियान 3•0 के अंतर्गत एक नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉक्टर श्री शिव कुमार सिंह हरी झंडी दिखाकर विद्यालय परिसर के मुख्य द्वार से किया।