सदर: PM मोदी का 28 अप्रैल को वाराणसी दौरा, SPG ने संभाली कमान, 50 हजार महिलाओं को करेंगे संबोधित
Sadar, Varanasi | Apr 26, 2026 वाराणसी। काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 अप्रैल को प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) की टीम ने शहर में डेरा डाल दिया है और चप्पे-चप्पे पर निगरानी के साथ सुरक्षा एजेंसियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।