बोध गया: गया एयरपोर्ट से अब सातों दिन इंडिगो की उड़ान,दिल्ली-गया-कोलकाता रूट पर यात्रियों को मिलेगी सुविधा
गया एयरपोर्ट से इंडिगो की दिल्ली-गया-कोलकाता और कोलकाता-गया-दिल्ली उड़ान सेवा अब सातों दिन शुरू हो गई है। दो अक्टूबर से सोमवार और शुक्रवार को भी विमान परिचालन शुरू किया गया। जुलाई से इन दोनों दिनों में सेवा बंद थी। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही थी। शनिवार की सुबह 10 बजे इसकी जानकारी मिली है।