जैतपुर: सरेआम चिकन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार
अमलाई थाना क्षेत्र के रामपुर में चिकन दुकान संचालक रज्जन कहार की दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने नाकेबंदी कर तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। वीडीओ मंगलवार सुबह 10 बजे सामने आया है।