औरंगाबाद पुलिस का ‘ऑपरेशन विधि पालक’ जारी, बारुण और कंचनपुर में बच्चों को किया जागरूक।
*औरंगाबाद | 24 NEWS LIVE*
बिहार पुलिस द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान ‘ऑपरेशन विधि पालक’ के तहत औरंगाबाद जिले में भी लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज बारुण एवं कंचनपुर थाना की महिला पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों द्वारा स्कूली बच्चों और युवाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस का मुख्य उद्देश्य बच्चों को साइबर अपराध से सुरक्षित रखना, *मानव तस्करी (Human Trafficking) और बाल श्रम जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ सजग करना तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनों की विस्तृत जानकारी देना है।
कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने बच्चों को बताया कि -
- अनजान लिंक पर क्लिक न करें, पासवर्ड किसी से साझा न करें।
- किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की सूचना तुरंत 1930 या 112 पर दें।
- बाल श्रम और मानव तस्करी दिखने पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर शिकायत करें।
- POCSO एक्ट, घरेलू हिंसा अधिनियम जैसे कानूनों की जानकारी दी गई।
इस अभियान से स्कूली बच्चों में काफी उत्साह देखा गया और उन्होंने पुलिस से कई सवाल भी पूछे। बिहार पुलिस का यह अभियान बच्चों को अपराध से बचाने में मील का पत्थर साबित हो रहा है।