गुन्नौर: तहसील गुन्नौर क्षेत्र के अलग-अलग गंगा घाटों पर ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के गंगा घाट राजघाट, असदपुर गंगा घाट, सिसौना डांडा गंगा घाट, हरि बाबा बंध धाम गंगा घाट, सांकरा गंगा घाट सहित अन्य गंगा घाटों पर ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सोमवार सुबह 4 बजे से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड दिखाई दी।