मुरैना नगर: दत्तपुरा सब्जीमंडी में गंदगी और कीचड़ के वीडियो वायरल, स्वच्छता सर्वेक्षण के बीच नगर निगम के प्रचार पर सवाल
मुरैना की दत्तपुरा सब्जीमंडी में फैली गंदगी और कीचड़ के वीडियो आज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। बजबजाती नालियों और कचरे से दुकानदार व लोग परेशान हैं। दूसरी ओर नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत प्रचार अभियान चला रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सफाई व्यवस्था सुधारने के बजाय नगर निगम सिर्फ होर्डिंग और प्रचार पर ध्यान दे रहा है।