टापरी: टापरी में समर फेस्टिवल का आयोजन, 24 मई तक करें आवेदन
Tapri, Kinnaur | May 17, 2025 ग्राम पंचायत चगांव द्वारा टापरी में आगामी समर फेस्टिवल के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में पंचायत द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। प्रधान ग्राम पंचायत चगांव कांता देवी ने बताया कि मेला प्रबंधन के कार्य के लिए इच्छुक व्यक्ति आगामी 24 मई, 2025 को सुबह 11 बजे हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह टापरी में अपने आवेदन के उपस्थित हो।