कौंच: कैलिया थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी हुआ बेशकीमती ड्रोन कैमरा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य सामान भी मिला
Konch, Jalaun | May 7, 2026 कैलिया थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह 9 बजे चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया बेशकीमती ड्रोन कैमरा, बैटरियां, चार्जिंग हब, रिमोट कंट्रोल और मोबाइल चार्जर बरामद किया गया, यह चोरी 5 मई 2026 को ग्राम महतवानी निवासी सूर्याप्रताप की शिकायत पर दर्ज हुई थी, पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।