पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया विश्वविद्यालय का 8वां स्थापना दिवस मनाया गया, दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई
पूर्णिया विश्वविद्यालय का 8वां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। विश्वविद्यालय की ओर से इसे लेकर भव्य आयोजन किया गया। समारोह को यादगार बनाने विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।समारोह की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह, डीएम कुंदन कुमार समेत अन्य गणमान्य अतिथियों ने किया।