कोंडागांव: नगर के गांधीवार्ड से 27 वर्षीय युवती अचानक लापता, परिवार ने पुलिस से लगाई गुहार
कोंडागांव नगर के गांधी वार्ड निवासी संतोषी रात्रे (27 वर्ष), पिता स्व. पंचूराम रात्रे, पिछले सोमवार सुबह घर से निकलने के बाद से लापता है। परिजनों ने कोतवाली थाना कोंडागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। संतोषी कोंडागांव नगर के पुराने बस स्टैंड स्थित विभिन्न होटलों—लाला होटल, सुनीता होटल, संजय होटल और मिष्ठी होटल में काम ...