शाहगंज: सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक संजय राय का हुआ सम्मान
जौनपुर के शाहगंज तहसील परिसर स्थित लेखपाल संघ भवन में राजस्व निरीक्षक संजय राय के सेवानिवृत्त होने पर गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों और लेखपालों ने उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव, कर्तव्यनिष्ठा और सरल कार्यशैली की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।