सोनबरसा: सोनबरसा अंचल कार्यालय में शनिवारीय जनता दरबार लगा, भूमि विवाद मामलों की हुई सुनवाई
सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन को लेकर शनिवारीय जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे, जहां अधिकारियों ने एक-एक कर सभी मामलों की सुनवाई की।