अंबिकापुर: गांधीनगर पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी पति-पत्नी को किया गिरफ्तार, माननीय न्यायालय के समक्ष किया पेश
अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर खुर्द में अवैध संबंध की आशंका में आरोपी मिथिलेश कुजूर ने बृजलाल अगरिया की डंडे से मारकर हत्या कर दी। आरोपी मिथिलेश कुजूर ने अपनी पत्नी के साथ मृतक के शव को सूअर पालने वाले गड्ढे में मिट्टी डालकर ढक दिया। गांधीनगर पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है