सकलडीहा: अमावल दुदौली सिवान में भीषण आग, 50 बीघा से अधिक गेहूं की फसल हुई राख
सकलडीहा तहसील क्षेत्र के अमावल दुदौली सिवान में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग ने तेजी से फैलकर 50 बीघा से अधिक गेहूं की खड़ी फसल जलाकर राख कर दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड व पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक आग फैल चुकी थी। एसडीएम ने बताया कि राजस्व टीम नुकसान का आकलन कर रही है और किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाएगा।