नानपारा: आंगनवाड़ी सहायिकाओं से मोबाइल वितरण में घूस मांगने का आरोप, सीडीपीओ ने आरोपी को नकारा
हकीमपुरवा स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में आंगनवाड़ी सहायिकाओं को सरकारी मोबाइल वितरण के दौरान कर्मचारियों पर घूस मांगने का आरोप लगा है। सहायिकाओं का कहना है कि उनसे प्रति मोबाइल 500 रुपए की मांग की जा रही थी। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे सीडीपीओ कार्यालय में हुई, जब शासन द्वारा दिए गए मोबाइल बांटे जा रहे थे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद रही