बाढ़: बाढ़ में फर्जी मोटेशन गिरोह का पर्दाफाश, कथित दलाल प्रिंस कुमार गिरफ्तार
Barh, Patna | Jun 19, 2026 बाढ़ स्थित भूमि सुधार एवं राजस्व कार्यालय से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है, जहां पुलिस ने कथित दलाल प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर फर्जी तरीके से जमीन का मोटेशन कराने और संगठित अपराध में शामिल होने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। इस संबंध में पीड़ित महिला राजकुमारी देवी ने बाढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।