भाषा और संस्कृति की रक्षा के लिए बुलंद की आवाज नई दिल्ली/पोटका। हो भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर में आदिवासी हो समाज के बैनर तले एक विशाल प्रतिवाद सभा का आयोजन किया गया। इस आंदोलन में पोटका क्षेत्र से बड़ी संख्या में हो समाज के लोग शामिल हुए।