उजियारपुर: उजियारपुर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ नाटक के जरिए एनडीए सम्मेलन में भाग लेने की अपील
उजियारपुर प्रखंड में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के वरीय कार्यकर्ता अनंत कुशवाहा के नेतृत्व में कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें 27 फरवरी को आयोजित होने वाले एनडीए के महासम्मेलन में लोगों की भागीदारी पर चर्चा की गई। नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को इस बाबत जागरूक किया गया।