शिवपुरी नगर: जंगल में महुआ बीनने गए बुजुर्ग पर भालू का हमला, हालत गंभीर
शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग पर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, कोटा नाका गांव निवासी बल्ला जाटव सुबह करीब 5 बजे जंगल में महुआ बीनने गए थे। इसी दौरान अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।