कटकमदाग: 20 दिनों से बिना बिजली के परेशान थे लोग, मुन्ना सिंह ने नया ट्रांसफार्मर स्थापित करवा कर दिलवाई राहत।
20 दिनों से बिना बिजली के परेशान थे लोग, मुन्ना सिंह ने नया ट्रांसफार्मर स्थापित करवा कर दिलवाई राहत हजारीबाग आज कटकमदाग प्रखंड के बेस पंचायत, नया टोंगरी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने बिजली विभाग की मदद से 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित करवाया। यहां के ग्रामीण 20 दिनों से अंधकारमय जीवन जीने को मजबूर थे।