सहारनपुर: सदर थाना क्षेत्र का रेलवे फील्ड बना झगड़ों का अड्डा, दो गुटों में मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद हुई
सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित रेलवे फील्ड और रेलवे 100 क्वार्टर के आसपास का इलाका रविवार शाम फिर चर्चा में आ गया। यहां दो गुटों के युवकों के बीच अचानक कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।