आगरा कैंट स्टेशन पर बवाल: स्टेशन उपाधीक्षक को आरपीएफ जवानों ने पीटा, प्लेटफॉर्म पर घसीटने का वीडियो वायरल
स्टेशन पर महिला यात्री की मदद के बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि आरपीएफ जवानों ने स्टेशन उपाधीक्षक नरेंद्र सिंह चाहर को कुर्सी से उठाकर पीटा और प्लेटफॉर्म पर घसीटते हुए आरपीएफ पोस्ट ले गए। घटना के दौरान साथी कर्मचारियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन जवान नहीं माने। बताया जा रहा है कि महिला यात्री के लिए ट्रेन रुकवाने के बाद आरपीएफ को चेन पुलिंग का शक हुआ, जिसके बाद कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, हालांकि वायरल वीडियो और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
Ladpura, Kota | Jul 12, 2026