बास्तानार: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय किलेपाल में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में विधायक विनायक गोयल हुए शामिल
बास्तानार ब्लॉक के किलेपाल-3 स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, किलेपाल में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक विनायक गोयल ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया।