बसना: बसना में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मां मनसा देवी और मां वनदुर्गा से लिया आशीर्वाद, रसोई शेड निर्माण की घोषणा
शारदीय नवरात्रि पर बसना विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने झगरेनडीह और भतकुंदा स्थित मां मनसा देवी व मां वनदुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में पक्के रसोई शेड निर्माण की भी घोषणा की गई। क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई।