गोरखपुर: चिलवाताल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहरीपुर बाजार में मनबढ़ों द्वारा युवक का पीटते हुए वीडियो हुआ वायरल
यह नजारा चिलवाताल थाना क्षेत्र की मोहरीपुर बाजार का है, जहां एक दुकान के पास मनबढ़ों ने मामूली विवाद में युवक को हाईवे पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद चिलुआताल पुलिस हरकत में आई और मामले में मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है ।