फतुहा: पचरुखिया पुलिस ने भगवानपुर देवरसौखी गांव में पुनपुन नदी किनारे शराब भट्ठियां नष्ट कीं
Fatwah, Patna | Apr 13, 2026 पचरुखिया पुलिस ने भगवानपुर देवरसौखी गांव के पुनपुन नदी के किनारे शराब भट्ठियों को विनष्ट किया है। करीब 5000 लीटर अर्ध निर्मित शराब को विनष्ट करते हुए सभी शराब भट्ठियों को आग के हवाले कर दिया है। साथी पुनपुन नदी के बीच टापू पर नाव के सहारे पुलिस ने पहुंचकर सभी शराब भट्ठियों को विनष्ट किया है। मौके से शराब धंधेबाज पुनपुन नदी में कूद कर भागने में सफल रहा है।