☑️मुख्यमंत्री ने जन विश्वास पोर्टल का किया शुभारंभ
जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान
☑️मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से अधिकारियों को अभियान के दिए निर्देश
☑️ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर्स और कलेक्टर्स को मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के संबंध में निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान प्रदेश में राज्य से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन से अभियान शुरू होगा। सभी कलेक्टर अभियान के निर्धारित बिन्दुओं पर तिथिवार आयोजन का कार्यक्रम तैयार कर लें। इन कार्यक्रमों में गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्वसहायता समूह, धार्मिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा सभी वर्गों की एवं आमजनों की भागीदारी भी सुनिश्चित करें। अभियान के लिए निर्धारित कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी बना दें। कमिश्नर अभियान की मानीटरिंग करेंगे। अभियान के दौरान प्रमुख नदियों के घाटों की साफ-सफाई और दीप जलाने के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बैठक में जन विश्वास पोर्टल का शुभारंभ किया।
☑️ मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के दौरान ही कई प्रमुख त्योहार और जन विश्वास अभियान के चार शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। समन्वय बनाकर इनका आयोजन कराएं। प्रत्येक जिले की उपलब्धियों, महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों तथा प्रमुख परियोजनाओं से आम जन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन को अभियान के दौरान सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रचार-प्रसार कराएं। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद करके उनके फोटो और वीडियो बाइट पोस्ट कराएं। पूरे प्रदेश में इसका डिजिटल डेटा संकलित कराएं। अभियान के दौरान विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा अपने घरों में आशीर्वाद का दीपक जलाया जाएगा। इसके साथ-साथ प्रमुख सार्वजनिक स्थल, नदी के घाट तथा विकास के प्रतीकों पर भी दिये जलाए जाएंगे। अभियान के दौरान विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए विद्यार्थियों के बीच भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इनमें श्रेष्ठ पेंटिग्स की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। संस्कृति विभाग नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों की कहानी सरल भाषा में प्रस्तुत करेगा। गांधी जयंती पर सभी जिला मुख्यालयों में नुक्कड़ नाटक तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#umaria
#उमरिया
151 views | Umaria, Madhya Pradesh | Sep 4, 2026