बहरोड़: बहरोड के कांकर छाजा गांव में सिविल कोर्ट के स्टे के बावजूद जमीन पर कब्जे की कोशिश, ग्रामीणों में रोष
Behror, Alwar | May 22, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के ग्राम कांकर छाजा में शुक्रवार दोपहर विवादित जमीन पर कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि सिविल कोर्ट की स्टे होने के बावजूद कुछ दबंग लोग मौके पर पहुंचे और जमीन की तारबंदी शुरू कर दी। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार करीब 12 बजे कुछ लोग विवादित भूमि पर पहुंचे और तारबंदी कार्य शुरू किया।