मानिकपुर: चित्रकूट के मानिकपुर में कुछ घंटे की बारिश ने रेलवे द्वारा बनवाई गई सड़क की पोल खोली, ठेकेदार लीपापोती में जुटे
चित्रकूट के मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत करोड़ों रुपये से बने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि छह माह में आरसीसी सड़क ध्वस्त हो गई, जबकि नई डामर सड़क 24 घंटे में उखड़ गई। ठेकेदार पर मंगलवार दोपहर 3 बजे लीपापोती के आरोप लगे हैं।