अशोक नगर: राति खेड़ा के पास बाइक फिसलने से 27 वर्षीय युवक घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के राति खेड़ा के पास बाइक फिसलने से एक बाइक चालक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार तमोईया चक्क निवासी राजू पुत्र रामवीर कुशवाहा उम्र 27 वर्ष सोमवार की रात 9 बजे दियाधरी गांव से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान राति खेड़ा के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसा इतना तेज था कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोटें आ गई