बीकानेर: व्यास कॉलोनी आत्महत्या मामले में गरमी, तीन दिन से धरने पर बैठे परिजन, शव लेने से किया इनकार
बीकानेर के व्यास कॉलोनी में हुए आत्महत्या मामले को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। घटना के तीन दिन बाद भी परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है। पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजन और समाज के लोग धरने पर बैठे हैं और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक वे शव नहीं उठा