करेड़ा: डकैती और हत्या मामले में जमानत के बाद फरार स्थायी वारंटी को करेडा पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को थी दो साल से तलाश
डकैती के साथ हत्या और षड्यंत्र जैसे गंभीर मामले में जमानत मिलने के बाद से लगातार फरार चल रहे एक आरोपित को करेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपित पिछले दो साल से अदालत की तारीख पेशी से नदारद था, जिसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था।पुलिस की टीम आरोपित की तलाश में जुटी थी और पुख्ता सूचना के आधार पर उसे धर दबोचा गया।