Public App Logo
Jansamasya
वायरलवीडियो
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

मदनपुर में बाल विवाह-बाल श्रम के खिलाफ चला जागरूकता अभियान, सैकड़ों ग्रामीणों ने ली शपथ औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखण्ड के बहुद्देशीय भवन में मंगलवार को बाल विवाह और बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से दीप ज्योति कल्याण संस्थान द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर "बाल विवाह मुक्त, बाल श्रम मुक्त मदनपुर" बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम अधीक्षक संजीव कुमार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पंकज कुमार, BRC विजय कुमार सिंह एवं दीप ज्योति कल्याण संस्थान के जिला समन्वयक रितेश कुमार उपस्थित रहे। संस्था की CSW सरिता कुमारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। श्रम अधीक्षक संजीव कुमार ने कहा कि "18 साल से कम उम्र की बेटी की शादी और 14 साल से कम बच्चे से मजदूरी कराना दोनों कानूनन अपराध हैं। इसके लिए माता-पिता, नियोक्ता और पंचायत प्रतिनिधि सभी जिम्मेदार होंगे।" उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि बाल श्रम की शिकायत 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर तुरंत दर्ज कराएं। BRC विजय कुमार सिंह ने शिक्षकों से अपील की कि स्कूल से लगातार अनुपस्थित रहने वाले बच्चों की सूची बनाकर प्रशासन को उपलब्ध कराएं ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। जिला समन्वयक रितेश कुमार ने कहा कि "बेटी को 18 साल तक पढ़ाओ, वो परिवार पर बोझ नहीं बल्कि बुढ़ापे की लाठी बनेगी। बाल श्रम कराने से बच्चों का बचपन ही खत्म हो जाता है।" कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह और बाल श्रम के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने 18 वर्ष से पहले बेटी की शादी नहीं करने और किसी भी बच्चे से श्रम नहीं कराने की शपथ ली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविकाएं, जीविका दीदियां और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। #Madanpur #AurangabadNews #DeepJyotiSansthan #AwarenessCampaign #1098Helpline #BetiPadhao #StopChildLabour #BiharNews #RiteshKumar #SanjeevKumar

Aurangabad, Aurangabad | Jun 23, 2026

MORE NEWS