#लखनऊ अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया।
राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर संचालित भवन में लगी भीषण आग ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। अधिकांश मृतक छात्र बताए जा रहे हैं, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए यहां पढ़ाई कर रहे थे।
इस दर्दनाक घटना के बाद हर आंख नम है। जिन माता-पिता ने अपने बच्चों को बेहतर भविष्य की उम्मीद के साथ घर से भेजा था, आज वही परिवार अपनों को खोने के असहनीय दुख से गुजर रहे हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, शोकाकुल परिवारों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।
ॐ शांति।
MYogiAdityanathDr. Shalabh Mani TripathiSurya Pratap ShahiBrajesh Pathak