खलीलाबाद: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, महिला गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
दुधारा थाना क्षेत्र के सालेपुर गांव स्थित कंचनपुर पुरवा में मंगलवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। विवाद हिंसक होने पर एक पक्ष के करीब 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल खलीलाबाद पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल 65 वर्षीय श्याम दुलारी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही